महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप
16-Feb-2026 02:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गया के मानपुर में टास्क फोर्स और दिल्ली पुलिस की टीम ने एक नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। तीन दिन की निगरानी और गुप्त जांच के बाद कार्रवाई की गई, जिसमें फैक्ट्री से करीब 27 लाख रुपये मूल्य की नकली दवाएं, इंजेक्शन और कच्चा माल बरामद हुआ।
यह छापेमारी भुसुंडा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के पास संचालित लाइव केयर साइंस प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में की गई। यह फैक्ट्री ममता देवी के नाम से पंजीकृत बताई जाती है। सहायक औषधि नियंत्रक विजय कुमार और राज्य औषधि नियंत्रक नित्यानंद किसलय के निर्देश पर जिला औषधि प्रशासन और दिल्ली टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
तहकीकात के दौरान ट्रामाडोल, डिलोना सहित कई संदिग्ध दवाओं के पाउडर, टैबलेट और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई। मुख्य आरोपी अरुण कुमार, जो पटना के पाटलीपुत्र कालोनी के निवासी हैं, को गया से गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई।
अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संयुक्त अभियान में स्थानीय औषधि निरीक्षक ईश भारद्वाज, शशिभूषण कुमार, सुनील कुमार और वसीम अख्तर शामिल थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से एसआई विकास दीप और एएसआई सांभर यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी भी कार्रवाई में शामिल थे।