ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में हार्डकोर नक्सली के चाचा की हत्या, गमछा से...

Bihar Crime News: बिहार में हार्डकोर नक्सली के चाचा की हत्या, गमछा से गला दबाकर बदमाशों ने ले ली जान

30-Mar-2025 02:44 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के गया में बदमाशों ने एक हार्डकोर नक्सली के चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। बुजुर्ग शख्स शौच के लिए गया था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने गमछा से गला दबाकर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखंड के ग्राम पंचायत नारायणपुर के तरवाडीह गांव में की है।


दरअसल, तरवाडीह गांव नक्सली नितेश यादव उर्फ इरफान यादव के 55 वर्षीय चाचा डोमन यादव की रविवार की सुबह हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर रोज़ की तरह रविवार की सुबह भी डोमन यादव शौच के लिए घर से निकले थे, जहां घात लगाए अज्ञात लोगों ने गमछा से गला दबा कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमि विवाद से जुड़ा मामला है। 


लोगों का कहना है कि भूमि विवाद में यह हत्या हुई है। हत्या मृतक के घर से 20 फीट की दूरी पर हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही लोगों से ज़मीनी विवाद चल रहा था। इसको लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जमीन के लिए खूनी संघर्ष हुआ था और इसी की रंजिश में हत्या की गई है। 


घटना की जानकारी मिलते ही इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट- नितम राज