ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar News: गया में 12 वर्षीय बालक की संदिग्ध स्थिति में मौत, तालाब...

Bihar News: गया में 12 वर्षीय बालक की संदिग्ध स्थिति में मौत, तालाब से मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar News: गया जिले के मंझला कला गांव में एक 12 वर्षीय बच्चे का शव तालाब से बरामद हुआ है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

17-Apr-2025 07:10 PM

By First Bihar

Bihar News: गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझला कला गांव में एक 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार सुबह गांव के समीप स्थित एक तालाब से बच्चे का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मंझला कला गांव निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार, बुधवार की दोपहर उदय कुमार खाना खाने के बाद साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की और अंततः गुरपा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगली सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक शव को तैरता देखा, जिसकी पहचान उदय के रूप में की गई। शव के साथ उसकी साइकिल भी तालाब से बरामद की गई।


सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्चे के चेहरे पर कई जगह जख्मों के निशान मिले हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी ने उदय की हत्या कर उसके शव और साइकिल को तालाब में फेंक दिया है।


घटना की जानकारी मिलते ही गुरपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस ने कहा है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। गांव में शोक का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।