बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
08-Apr-2020 09:29 PM
By Niraj Singh
SAHARASA : सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोसी का आतंक कहा जाना वाला रामानंद यादव के अपने दो साथियों के साथ मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कथित नक्सली गुट से हुई भिड़ंत में रामानंद यादव को गोलियों से भून दिया गया।
बताया जा रहा है कि सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के चिरैयां ओपी क्षेत्र में कथित नक्सली और रामानंद यादव गिरोह के बीच हुई गोलीबारी में रामानंद यादव सहित तीन लोग मारे गये। घटना देर शाम की है जब रामानन्द यादव अपने साथियों के साथ वापस घर जा रहा था इसी बीच पुलिस के लिबास में कथित मनोज सादा गुट के सदस्यों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर कोसी के पानी को बारूदी गंध में तब्दील कर दिया।
सूत्रों के अनुसार दोनों ओर से सैकड़ों चक्र गोली चलने की सूचना मिली है। गोलीबारी की घटना में कोसी के आतंक रामानन्द यादव के शरीर पर एक से अधिक गोली के निशान देखे गए। मालूम हो कि कोसी दियारा क्षेत्र में नक्सली एवं रामानन्द यादव गिरोह के बीच वर्षो से चल रही थी।हालांकि इस घटना के बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर मृदुला कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकारते हुये घटनास्थल पर जाने की बाते कही।