ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / पटना में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, मेहंदीगंज थाने में...

पटना में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, मेहंदीगंज थाने में केस दर्ज, कैसे की गयी ठगी जानें

मामला पश्चिम बंगाल की शेयर ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है, पटना के लोगों को ठगने के बाद कंपनी ने निवेशकों से अपना संपर्क बंद कर दिया।

08-Apr-2025 10:15 PM

By First Bihar

PATNA CITY: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला पटना सिटी में सामने आया है. ठगी के शिकार लोगों ने मेहंदीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज होने के बाद पटना सिटी की मेहंदीगंज थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


दरअसल ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग कंपनी ने लोगों को कम समय में ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर 10 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। ठगी का शिकार हुए लोगों ने सरकार से कंपनी के डायरेक्टर पर कानूनी करवाई कर रूपये वापस दिलाने की मांग की है। 


मामला पश्चिम बंगाल की शेयर ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है. जहां कंपनी ने निवेशकों को प्रतिमाह 2% प्रतिशत प्रति का लाभ देने का प्रलोभन दिया था और शुरु में कंपनी ने 2% व्याज तीन महीना तक दिया, उसके बाद लाभ देना तो दूर निवेशकों से अपना संपर्क ही बंद कर दिया।


 जिसके कारण देश भर में ऑनलाइन निवेशकों ने हल्ला बोल दिया और कंपनी के जाल साजी के खिलाफ नारे बाजी की। जिसमें बिहार के पटना समेत भिन्न-भिन्न जिलों से निवेशकों ने स्थानीय थाने में कंपनी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है।