ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Home / crime / Bihar Crime News: बोधगया में विदेशी पर्यटकों के साथ होटल में लूटपाट

Bihar Crime News: बोधगया में विदेशी पर्यटकों के साथ होटल में लूटपाट

Bihar Crime News: बिहार के बोधगया में अपराधियों ने विदेशी पर्यटकों से लूटपाट की और विरोध करने पर होटल स्टाफ के साथ मारपीट की, जिससे कर्मचारी संतोष कुमार गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

16-Mar-2025 05:59 PM

By First Bihar

Bihar Crime News:  बिहार के गया जिले में स्थित एक निजी होटल में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने विदेशी पर्यटकों से लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने होटल स्टाफ की भी पिटाई कर दी, जिससे एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घायल होटल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना बोधगया थाना क्षेत्र के टिका बिगहा स्थित कुमार राहुल गेस्ट हाउस की है। घायल युवक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है।

अपराधियों ने हथियारों के साथ दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे अपराधी होटल में घुसे। होटल कर्मचारी के मुताबिक, अपराधियों के पास पिस्तौल और धारदार हथियार थे। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने स्टाफ को पीटकर घायल कर दिया | हमले में संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधियों को लगा कि वह मृत चुका है, इसलिए वे मौके से फरार हो गए।

पुलिस की छापेमारी जारी

होश में आने के बाद होटल कर्मचारी ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और संदिग्ध ठिकानों पर जांच जारी है|