नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
08-Apr-2025 12:33 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Fatehpur Triple Murder Case: यूपी के फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। हथगाम थाने के तहिरापुर चौराहे के पास बाइक सवार किसान नेता पप्पू सिंह, उनके पुत्र अभय सिंह व छोटे भाई रिंकू सिंह की ट्रैक्टर सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। किसान नेता पप्पू सिंह की माताजी रामदुलारी सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है तीनों बाइक पर सवार होकर तहिरापुर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि तभी ट्रैक्टर पर सवार बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पप्पू सिंह की मां राम दुलारी वर्तमान में गांव की प्रधान हैं, जबकि पप्पू सिंह स्वयं गांव की राजनीति में सक्रिय थे।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे गांव के ही पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उसके बेटे का हाथ हो सकता है। आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई इस मर्डर की बड़ी वजह मानी जा रही है। घटना के बाद फौरन मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वहीं तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मर्डर केस की जांच जारी है।