बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
16-May-2021 10:29 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात अपराधियों ने फार्म हाउस के मालिक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। घटना मफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघुगांव की है। घायल की पहचान एगो निवासी नागेश मिश्रा के पुत्र सीतांशु शेखर मिश्रा के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि सीतांशु शेखर अपने फार्म हाउस में सोए हुए थे तभी अचानक अपराधियों ने फार्म हाउस में घुसकर उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आए लोगों ने आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मुफस्सिल थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
