ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव

Home / crime / दो दिनों से लापता शख्स का नदी में मिला शव, जांच में जुटी...

दो दिनों से लापता शख्स का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

30-May-2022 09:11 AM

KHAGARIA: खबर खगड़िया की है, जहां बीते दिन यानि रविवार की शाम बेलदौर प्रखंड स्थित डुमरी गांव के पास कोसी नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव के मिलते ही पुरे इलाके में अफरातफरी मच गई।


जब शव की छानबीन की गई तो मृतक की पहचान बेलदौर प्रखंड के उसराहा गांव के वार्ड संख्या 1 निवासी विमल ठाकुर के बेटे अनिल ठाकुर के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना मिलने पर पहुंची बेलदौर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद मृतक की पत्नी शोभा देवी और परिजनों की चीख पुकार मच गई। मृतक अनिल ठाकुर को तीन बेटी और एक बेटा हैं।


बताया जाता है कि मृतक अनिल ठाकुर बीते शुक्रवार की सुबह से ही लापता थे। जिसके कारण परिजनों ने लगातार खोजबीन कर रहे थे। इधर डुमरी गांव के पास कोसी नदी में एक शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया तो अनिल ठाकुर के रूप में पहचान की गई। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मृतक अनिल ठाकुर के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है।