ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

MADHUBANI CRIME: आपसी विवाद के चलते धर्मवीर मुखिया की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि महेन्द्र सदा और देवेंद्र यादव के साथ धर्मवीर मुखिया का चौक पर अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते उन्होंने धर्मवीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

BIHAR POLICE

30-Mar-2025 05:47 PM

By First Bihar

MADHUBANI:हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में आपसी विवाद के चलते धर्मवीर मुखिया की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तेज़ी से जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के भाई निरंजन मुखिया के बयान पर पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी महेन्द्र सदा और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर राजेश उर्फ लक्ष्मी यादव को हिरासत में लिया है।


हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव निवासी मृतक धर्मवीर मुखिया की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है। बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकांत भारती ने रविवार को थाना परिसर में धर्मवीर मुखिया की हत्या मामले में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक के भाई निरंजन मुखिया के प्रतिवेदन पर दो नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करवाया थ। पुलिस ने हत्याकांड में नामजद आरोपी फुलहर गांव के ही महेन्द्र सदा एवं देवेंद्र यादव दोनों नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


 इस कांड के उद्वेदन एवं घटना में संयुक्त एवं अज्ञात का पता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसी दौरान गठित टीम द्वारा तकनीकी वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर राजेश उर्फ लक्ष्मी यादव को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उनके पास से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया महेंद्र सदा एवं देवेंद्र यादव से हमेशा चौक पर बात विवाद होता था। जिसके बाद उसे रास्ते से हटाने का योजना बनाया गया। 


इसके तहत घटना तिथि को शाम में वह शत्रुघन यादव, वीरेंद्र यादव, नीरज यादव एवं मृतक धर्मवीर मुखिया के साथ नशा पान कर रहे थे। इसके बाद योजनाबद तरीके से यह लोग धर्मवीर मुखिया को बुरी तरह से मारपीट कर उनका हत्या कर दिए। उसके बाद मृतक का मोबाइल एवं सिम लेकर वहां से भाग गए। अप्राथमिकी अभियुक्त राजेश उर्फ लक्ष्मी के पास से बरामद चप्पल की पहचान की गई है। जो शत्रुघन कुमार यादव का बताया गया। जिसको पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से मृतक का सीम बरामद हुआ है। अप्राथमिकी अभियुक्त राजेश उर्फ लक्ष्मी यादव से जब पुलिस पूछताछ किया तो उन्होंने बताया इस घटना में नीरज यादव भी सलिप्त है।