पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं
05-Apr-2025 09:42 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Dhan Varsha tantric scam: संभल इलाके के थाना धनारी पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर युवतियों की अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्त में लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है। वह आरोपी मथूरा स्थित जीएलए यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन सांइस के प्रोफेसर पद पर तैनात था।
लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा हुआ करती थी
पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रोफेसर युवतियों की सप्लाई करने में अहम रोल निभाता करता था। तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा हुआ करती थी। यहीं नहीं इसके बाद बनाए गए अश्लील वीडियो की बिक्री भी की जाती थी। संभल पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से कई युवतियों के अश्लील तस्वीरें और वीडियो साथ ही धनवर्षा गिरोह के कोडवर्ड में की गई बातचीत की चैट भी मिली है। पुलिस ने अभी तक की जांच में पाया है कि आरोपी बीते तीन साल से गरीब तबके की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और इस गिरोह से जोड़ने का घृणित कार्य करता था। पुलिस पूछताछ के दौरान गैंग के चार से पांच अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
5 फीट 6 इंच लंबाई वाली लड़कियों की पूरी डिटेल फॉर्म में भरवाई जाती थी
पूछताछ में यह भी पता चला है कि लाइब्रेरियन धनवर्षा गैंग में लड़कियों को तांत्रिक गुरू तक पहुंचाने का काम करता था। इससे पहले लाइब्रेरियन के द्वारा 5 फीट 6 इंच लंबाई वाली लड़कियों की पूरी डिटेल फॉर्म में भरवाई जाती थी। पुलिस ने लाइब्रेरियन के मोबाइल से लड़कियों की लंबाई नापते हुए वीडियो, धन वर्षा कराते हुए वीडियो और कई लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद किए ह बरामद किए हैं, जिसमें वे निर्वस्त्र हालत में फर्श पर दिखाई दे रही हैं। उनके पास तंत्र क्रिया का सामान भी रखा हुआ है।
आरोपी प्रोफेसर को भेजा गया जेल
दरअसल, इस मामले में पिछले 28 मार्च को संभल पुलिस ने गैंग के 14 सदस्यों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया था। पकड़े गए अभियुक्त में से डीएन त्रिपाठी के मोबाइल फोन से कई ऑडियों रिकॉर्डिंग बरामद की गई थीं। इसमें युवती लाकर कारीगर से काम कराने की बातचीत हो रही थी। इस बातचीत में प्रोफेसर दशरथ सिंह भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस गैंग ने लडकियों की लंबाई 5 फीट 5 इंच और अन्य कैटेगरी बनाई हुई थीं। केवल ऐसी ही लड़कियां लाने के लिए कहा जाता था, जिसने कभी किसी से शारीरिक संबंध न बनाए हों। पुलिस ने शुक्रवार को जिस आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्त में लिया है। वह ऐसी ही युवतियों की तलाश करता था और गिरोह तक सप्लाई करता था।