Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट
18-Mar-2020 08:46 PM
VAISHALI: वैशाली के सराय में एक आईपीएस अधिकारी के करीबी संबंधी के ढ़ाबे पर छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गयी है. इस छापेमारी का निर्देश खुद डीजीपी ने दिया था. ढ़ाबा पर छापेमारी के तुरंत बाद मामले की जांच करने खुद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी सराय थाना पहुंच गये. डीजीपी एक घंटे तक थाने में बैठे रहे लेकिन थानेदार थाना छोड़कर फरार हो गये.
डीजीपी के निर्देश पर ढाबा पर छापेमारी
दरअसल आज शाम डीजीपी ने सीधे सराय के पास स्थित ललन सिंह ढ़ाबा पर छापा मारने का निर्देश दिया. ललन सिंह ढ़ाबा एक आईपीएस अधिकारी के निकट संबंधी का बताया जाता है. डीजीपी के निर्देश के बाद थाना ने छापेमारी की तो वहां बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुआ. 7 लोगों को पकड़ा भी गया. बरामद शराब और गिरफ्त में आये लोगों को थाना ले आया गया.
अचानक थाना पहुंच गये डीजीपी
छापेमारी कर पुलिस सराय थाना पहुंची ही थी कि डीजीपी खुद थाना पर पहुंच गये. थाने में दूसरे पुलिसकर्मी तो मौजूद थे लेकिन थानाध्यक्ष रंजीत महतो नजर नहीं आये. बिहार के डीजीपी लगभग एक घंटे तक थाने में बैठे रहे. उन्होंने शराब के साथ ढ़ाबा से पकड़े गये एक-एक आदमी से बारी बारी से पूछताछ की. डीजीपी ये जानने की कोशिश कर रहे थे कि आखिरकार फोर लेन सड़क पर थाने से कुछ दूरी पर चल रहे ढ़ाबा में कैसे शराब बिक रही थी. इसमें कौन से लोग शामिल हैं.
डीजीपी के आने की खबर वैशाली के एसपी और दूसरे बड़े अदिकारियों को भी नहीं थी. खबर मिली तो एसपी और डीएसपी थाने पहुंचे. लेकिन थानेदार थाना छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस सूत्रों के मुताबिक थानेदार की मिलीभगत से शराब का कारोबार चल रहा था. डीजीपी के छापे में इस बात का खुलासा हो गया है. डीजीपी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है.
DGP ने थानेदार को किया सस्पेंड
डीजीपी गुप्तेश्वर ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है. अगले 10 साल तक थानाध्यक्ष को थानेदारी नहीं दी जाएगी. कई पदाधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.
विभागीय कार्रवाई में थानेदार बर्खास्त भी हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि कई दिनों से स्टेशन डायरी अपडेट नहीं था. 9 कैदी बिना डायरी में प्रविष्ट किये रखे गए थे. चौकीदारों के हवाले थाना था. थानेदार समेत कई अफसर गायब थे. एसपी के बुलाने पर एक-दो पुलिसकर्मी आये मगर थानेदार गायब रहें. डीएसपी भी थाने पर भागे-भागे पहुंचे.