महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
27-Mar-2025 01:13 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Crime News: क्राइम की खबर राजधानी दिल्ली से है, जहां चार फर्जी साधुओं ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में होटल से बाहर निकले चार्टेड अकाउंटेंट से ठगी कर ली। 4 फर्जी साधु पहले भगवान का नाम लेकर युवक से 50 रुपये लिए और फिर उसकी सोने की अंगूठी को दोषपूर्ण बताकर मांग लिया। युवक ने फर्जी साधु को अपनी अंगूठी दे दी। अंगूठी लेने के बाद साधु ने कहा- पीछे मत मुड़ना बस। इसके बाद चारों फर्जी साधु फरार हो गए।
दरअसल दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के पास पुलिस ने 4 शातिर फर्जी साधुओं को गिरफ्तार किया है। साधु के वेश में चार ठगों ने एक शख्स को अच्छे भाग्य का लालच देकर उसकी सोने की अंगूठी ले ली और चंपत हो गये। इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन 4 ठगों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही पीड़ित की अंगूठी भी बरामद कर ली।
खबरों के मुताबिक IGI एयरपोर्ट पुलिस को एक PCR कॉल मिली थी। जिसमें कॉलर ने बताया कि एयरोसिटी के JW मैरियट होटल के पास चार लोगों ने साधु के वेश में एक व्यक्ति से ठगी की। पीड़ित ने अपना नाम गगन जैन बताया। पीड़ित ने बताया कि-'मैं ग्वालियर का रहने वाला हूं और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हूं। 23 मार्च को सुबह 11:30 बजे जब मैं होटल से चेकआउट कर बाहर निकला, तब रास्ते में मुझे चार लोग साधु के वेश में मिले जिनके शरीर पर राख थी और पैरों में घंटियां बंधी थीं। वो मेरे पास आए और खुद को हरिद्वार अखाड़े का महंत बताकर झांसे में ले लिया'
फर्जी साधुओं ने पहले गगन को तिलक लगाने की बात कही। फिर 2 रुपये मांगने के बहाने 50 रुपये लिए और उनकी सोने की अंगूठी को दोषपूर्ण बताकर मांग लिया। पीड़ित को अपनी बातों में फंसता देख साधुओं ने गगन को बच्चा कहकर डराया और कहा कि अंगूठी देने से उनका भाग्य सुधरेगा। डर के मारे गगन ने अंगूठी दे दी। इसके बाद फर्जी साधुओं ने उसे पीछे न देखने की धमकी दी, जिससे वो वहां से भाग गए। जब तक गगन कुछ समझ पाता सभी चारों साधु मौके फरार हो गये। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने चारों आरोपी रिंकू नाथ, साहिल नाथ, रॉकी नाथ और विक्की नाथ को महिपालपुर से गिरफ्तार कर लिया।