नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
08-Apr-2025 10:52 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Cyber Crime: देश में साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। साइबर क्रिमिनल्स रोज नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। जालसाजों ने दिल्ली के एंटी करप्शन ब्रांच के मुखिया और ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा के नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल ही बना डाली।
फेक आईडी बनाने के बाद अपराधियों ने उनके पहचानने वालों को फर्नीचर बेचने का मैसेज किया। जानकारी के मुताबिक जालसाजों ने दिल्ली के एंटी करप्शन ब्रांच के मुखिया और ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा के नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाया और उनके पहचानने वालों को फर्नीचर बेचने का मैसेज किया। हैरानी की बात है कि दो बार फेक प्रोफाइल डिलीट होने के बावजूद ठगों ने तीसरी बार प्रोफाइल तैयार की।
मधुर वर्मा की जो फेक प्रोफाइल बनाई गई उसे पर लिखा गया था कि उनका एक दोस्त सीआरपीएफ में है, उनका ट्रांसफर हो गया है और वह अपना फर्नीचर बेहद सस्ते दाम में बेच रहे हैं। दरअसल पिछले काफी समय से जालसाजों ने यह तरीका अपनाया हुआ है कि अचानक से किसी के भी नाम से फेक प्रोफाइल बनाकर उनके जानकार को कभी बीमारी का तो कभी सस्ते दाम पर सामान बेचने का झांसा देकर पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं ।
वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही ज्वाइंट कमिश्नर ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर फेक और सावधान रहें जैसे मैसेज डाल दिए साथ ही साथ दिल्ली की साइबर सेल को शिकायत भी की। फिलहाल साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है।