सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
19-Apr-2025 08:01 AM
By KHUSHBOO GUPTA
CBI Special Operation Chakra V: देश में साइबर अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ठगी से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक के कई मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। देशभर में अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने ऑपरेशन चक्र V की शुरुआत की है। यह ऑपरेशन गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर शुरू किया गया है।
वहीं बिहार में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए बिहार पुलिस एडीजी (ADG) एसटीएफ (STF) कुंदन कृष्णन ने भी इसे अच्छी पहल बताया है। ऑपरेशन चक्र V के तहत, सीबीआई ने सबसे पहले राजस्थान सरकार के अनुरोध पर साइबर पुलिस स्टेशन झुंझुनू में दर्ज एक डिजिटल गिरफ्तारी का मामला अपने हाथ में लिया है। सीबीआई के अनुसार, इस केस में पीड़ित को साइबर अपराधियों द्वारा तीन महीने से अधिक समय तक डिजिटल रूप से हिरासत में रखा गया और इस दौरान उनसे 42 बार जबरन वसूली की गई, जिसकी कुल राशि 7 करोड़ 67 लाख थी। सीबीआई ने इस मामले की गहन जांच के लिए व्यापक डेटा विश्लेषण और प्रोफाइलिंग से जुड़ी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया।
सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और संभल, मुंबई, जयपुर और पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में बारह स्थानों पर व्यापक तलाशी ली़। तलाशी के दौरान, इस अत्यधिक संगठित अपराध सिंडिकेट में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें दो मुंबई से और दो यूपी के मुरादाबाद से हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन चक्र V के तहत दूसरा केस सिंगापुर से जुड़ा है। सिंगापुर में भी साइबर अपराध की एक बड़ी वारदात हुई है, जिसमें लगभग 84 लोगों को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाते हुए उनसे करोड़ों की मोटी रकम वसूली है। यह रकम भारत में बैठे एजेंट्स को भेजी गई, जिसमें कुछ एजेंट बिहार से होने की भी खबर है। अब सीबीआई इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।
वहीं बिहार के ADG STF कुंदन कृष्णन ने स्वीकार किया है कि बिहार देश के उन शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो चुका है, जहां से साइबर अपराधी देश-विदेश के लोगों को निशाना बना रहे हैं। पटना के अलावा नालंदा, नवादा और दलसिंसराय भी इनमें शामिल हैं। कुंदन कृष्णन ने यह दावा भी किया है कि बिहार पुलिस बीएनएस (BNS) के माध्यम से ऐसे साइबर अपराधियों की संपत्ति को जब्त करने में जुट गई है, जिन्होंने साइबर अपराध के जरिए अकूत संपत्ति बनाई है।