मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Jan-2025 02:20 PM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार के सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर में बाइक सवार चार अपराधियों ने किराना दुकानदार सह ऑटो चालक पप्पू कुमार यादव को गोली मार दी और उससे 50 हजार रुपये लूट लिए। घायल युवक को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल पप्पू कुमार ने बताया कि वह खादीपुर में अपने घर पर ही किराना दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात वह 50 हजार रुपये लेकर सामान खरीदने बिहरा बाजार गए थे हालांकि, सामान खरीदने के बजाय वह रात करीब 9:30 बजे वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर चार अज्ञात बाईक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।
उसी में से एक अपराधी ने गोली चला दी, जो उनके सीने के पास लगकर छिटक गई। इसके बाद अपराधियों ने उनका 50 हजार रूपये को छीन लिया। पप्पू के मुताबिक, हल्ला मचाने पर दो अपराधी अपनी बाईक लेकर फरार हो गए, जबकि अन्य दो अपराधी बिना नंबर की बाईक छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल पप्पू को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना के संबंध में पूछताछ की। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया की मामला संज्ञान मे आया है और घटना की जांच के लिए पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है।