मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Jan-2025 03:41 PM
By First Bihar
Bihar News: छपरा में स्मैकियरों ने लूट के दौरान दो छात्रों को चाकू गोदकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायलों में एक छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। छात्र कचहरी स्टेशन से जगदम कॉलेज और राजपूत स्कूल जा रहे थे, तभी ढाला के समीप स्मैकियर पैसे का लूटपाट करने लगा और विरोध करने पर दो छात्रों को चाकू गोद दिया।
घायल छात्रों की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद गांव निवासी रंजीत कुमार और कंस दियारा गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चाकू लगाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्रों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रंजीत कुमार की स्थिति गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया गया है। रंजीत के सीने और हाथ मे चाकू लगा है। अत्यधिक खून बहने के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। वहीं दूसरे छात्र अमित के हथेली और बाजू पर चाकू लगा है। दोनों अलग अलग स्कूल के छात्र है। रंजीत ग्रेजुएशन का प्रायोगिक परीक्षा देने के लिए जगदम कॉलेज आ रहा था जबकि अमित क्लास करने के लिए राजपूत स्कूल में जा रहा था।
घायल अमित कुमार ने बताया कि वे ट्रेन से उतरकर जगदम कॉलेज ढाला के तरफ जा रहे थे, तभी एक युवक पैसे की मांग करने लगा। पैसे मांगने पर मना किये जाने के बाद आरोपी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद पीछे से आ रहे दूसरे युवक पर भी हमला कर दिया। बता दें कि छपरा कचहरी से जगदम ढाला के बीच रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे स्मैकियों का अड्डा बन गया है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस मुंक दर्शक बनी हुई है।