ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Crime News: छत पर खाना खाने की जिद पर अड़ा था पति, गुस्साई...

Crime News: छत पर खाना खाने की जिद पर अड़ा था पति, गुस्साई पत्नी ने ऊपर से दे दिया धक्का; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Crime News: सुल्तानपुर में मामूली विवाद के बाद पत्नी ने पति को छत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

14-Apr-2025 03:34 PM

By First Bihar

Crime News: दिल दहलाने वाली खबर है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से, जहां छोटी सी विवाद के कारण पत्नी ने पति छत से नीचे फेक दिया है। दरअसल, पति ने पत्नी से रात का खाना छत पर ही मांगा, जिससे पत्नी गुस्सा गई और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने पति को छत से धक्का दे दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुस्साई महिला ने आक्रोश में आकर धक्का दिया, और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई है।


वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। बता दें कि सुल्तानपुर में शनिवार रात रायबरेली-बांदा मार्ग पर अमहट स्थित कांशीराम कॉलोनी की है। इसके बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लें गए। जहां डॉक्टर ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मर्चयूरी में रखवा कर पत्नी को हिरासत में ले लिया है। 


कोतवाली नगर के काशीराम कॉलोनी अंतर्गत ब्लॉक नंबर 67 में दिलशाद (40) का परिवार रहता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के   अनुसार, मृतक की मां भी कॉलोनी में ही किराए के कमरे में रहती है। वहीं, मृतक की बहन सायमा बानो ने बताया कि भाई ने भाभी से खाना मांगा। हमने देखा कि भाभी ने उन्हें छज्जे पर से धक्का दे दिया। हमारी भाभी भाई को चाहती नहीं थी लड़ाई करती थी। इसके लिए ये सब कुछ हुआ है। 


मृतक की मां कुरैशा ने आरोप लगाया है कि हमारी बहू दो तीन साल से मोबाइल पर बात करती थी। इसी को लेकर रोज लड़ाई झगड़ा होता था। दो तीन बार ये भाग भी चुकी है तब भी हमारा लड़का इसको रख लिया। आज भी इसी मोबाइल के बारे में लड़ाई हो रही थी। सब लोग कह रहे हैं इसने धक्का दे दिया। इससे पहले भी कई बार हमारी बहू हमारे बेटे को मार चुकी है उसका इलाज तक हुआ है।


पत्नी शन्नो ने बताया कि हमने खाना बनाया वो आए और आकर खाना खाए। शराब पिए थे छत पर से कूद गए। रोज शराब पीकर बाहर से आते थे आज घर में आकर शराब पिए हैं। हम कमरे में बच्चों को लेकर लेटे थे। हमारी सास गलत आरोप लगा रही हैं। 8 साल हमारी शादी को हो गए वो शराब पी रहे हैं, आठ साल हम ऐसा कुछ नहीं किए आज हम ऐसी हरकत कर लेंगे अपने आदमी के साथ।


घटना के बाद तकरीबन एक घंटे के करीब में पुलिस मौके पर पहंची। बता दें कि पुलिस चौकी के ठीक सामने यह घटना हुई, लेकिन थाने के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस आने में नदारत बरती है। फिलहाल, मामले की जांच हो रही है।