ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

Bihar Crime News: प्रेमी जोड़े को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन दारोगा समेत पांच जवान बुरी तरह घायल

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की को तलाश करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. इस हमले में एक महिला एसआई और दो दारोगा समेत पांच जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

14-Jan-2025 08:07 AM

By Dheeraj Kumar

Bihar Crime News: जमुई में सोमवार की देर रात प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमी जोड़े की तलाश में जमुई आई शेखपुरा पुलिस और जमुई की बरहट थाना की पुलिस पर ग्रामीणों ने ईट पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला दारोगा और दो पुरुष दारोगा के अलावा दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं।


दरअसल, पूरा मामला शेखपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां तीन महीने पहले लड़की के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। जिसको लेकर सोमवार की देर शाम शेखपुरा थाना की एसआई प्रीति कुमारी दलबल के साथ जमुई के बरहट थाना पहुंची थीं। थाना की मदद लेकर पुलिस टीम बरहट प्रखंड के भंडरा गांव पहुंची। जहां पुलिस ने लड़की को अपने कब्जे में लेकर वापस जा रही थी, तभी ग्रामीणों ने ईट पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।


जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए इस हमले से शेखपुरा टाउन थाना के आई एसआए प्रीति कुमारी, चालक शंकर कुमार जवान रवि कुमार और अजय कुमार जख्मी हो गए तो वही जमुई के बरहट थाना के एस आई धनंजय सिंह और सुमन झा समेत दो जवान चोटिल हो गए। घायल एसआई प्रीति कुमारी ने बताया कि टाऊन थाना में 6/11/24 में कांड संख्या 419/ 24 के तहत एक अपहरण के मामले में हमलोग आज जमुई के भंडरा गांव में छापेमारी करने गए थे।


लड़की को कब्जे में जैसे ही लिया वैसे ग्रामीणों और परिजनों ने रोड़ेबाजी कर लड़की को छुडाने का प्रयास करने लगे और मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा साथ ही मुझसे भी उलझने लगे। पुलिस किसी तरह लड़की को लेकर बरहट थाना पहुंची। इस घटना की सूचना के बाद सदर एसडीपीओ सतीश सुमन और जमुई सर्किल इंस्पेक्टर भी बरहट थाना पहुंच कर मामले की जानकारी लेने के बाद छानबीन में जुट गए। 


बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि इस घटना में त्वरित कारवाई करते हुए अशोक पासवान और मुन्ना पासवान को हिरासत में ले लिया गया है और मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस पर हमला करने में शामिल सभी दोषियों पर जमुई पुलिस कड़ी कारवाई करेगी।