ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

Bihar Crime News: खुशबू पांडेय को मिली बेल, उपद्रव मामले में पुलिस ने किया था अरेस्ट; हिन्दू शेरनी के नाम से हैं मशहूर

Bihar Crime News: सोशल मीडिया पर हिंदू शेरनी के नाम से मशहूर खुश्बू पांडे को कोर्ट से जमानत मिल गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वह जेल से बाहर आ जाएंगी.

Bihar Crime News

03-Apr-2025 06:59 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar News: जमुई में सोशल मीडिया पर हिंदू शेरनी के नाम से मशहूर खुशबू पाण्डेय को आखिरकार जमुई सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी। 16 फरवरी को जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर भारी उपद्रव हुआ था, इस मामले में पुलिस ने खुश्बू को अरेस्ट किया था।


बलियाडीह गांव में एक समुदाय विशेष के द्वारा वहां पहुंचे लोगों पर ईट पत्थर से हमला कर दिया गया था। जिसके कारण कई लोग घायल हो गए थे और कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के तुरंत बाद जमुई पुलिस ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और एक बड़ी घटना होने से जिले को बचाया। 


इस घटना में आरोपी हिन्दू शेरनी खुशबू पाण्डेय को जमुई पुलिस ने 18 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेश करने के बाद सिविल कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। आज लगभग डेढ़ महीने के बाद खुशबू पाण्डेय को जमुई सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी है। खुशबु पाण्डेय को बलियाडीह कांड में जमुई पुलिस ने नामजद अभियुक्त बनाया था। 


कांड के ठीक दो दिन के बाद ही जमुई पुलिस ने खुशबू पाण्डेय को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई थी। लेकिन अंत में कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए खुशबु पाण्डेय को जमानत दे दी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनकी जेल से भी रिहाई हो जाएगी।