ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / CBI Raid: CBI ने NHAI को तीन अधिकारियों को भेजा नोटिस, पूछताछ के...

CBI Raid: CBI ने NHAI को तीन अधिकारियों को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया; रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़ा मामला

27-Mar-2025 03:57 PM

By First Bihar

CBI Raid: सीबीआई की टीम ने NHAI से जुड़े घूसखोरी के मामले में पटना से NHAI के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही साथ जांच एजेंसी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के GM को भी अरेस्ट कर लिया था। अब सीबीआई की जांच के दायरे में एनएचएआई के बड़े अधिकारी भी घिरते दिख रहे हैं।


दरअसल, पटना में NHAI के जनरल मैनेजर के घर सीबीआई की छापेमारी में एक करोड़ रुपए से अधिक कैश बरामद किया गया था।अब इस मामले में सीबीआई ने एनएचएआई के तीन बड़े अधिकारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया है। जांच के दायरे में आए एनएचएआई के अधिकारियों पर मेसर्स रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने का आरोप है।


सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने मुजफ्फऱपुर और दरभंगा डिविजन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ललित कुमार, चीफ जनरल मैनेजर वाई बी सिंह और पूर्णिया इकाई के उपमहाप्रबंधनक कुमार सौरव को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। सीबीआई के अधिकारि दिल्ली में तीनों से पूछताछ करेंगे। बता दें कि बीते 22 मार्च को सीबीआई की टीम ने पटना से लेकर मुजफ्फरपुर तक छापेमारी की थी।


इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक महाप्रबंधक राम प्रीत पासवान और राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के GM  सुरेश महापात्र सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों पर एनएचएआई के अनुबंधों/कार्यों से संबंधित बिलों को पास कराने के लिए 15 करोड़ रुपए घूस लेने-देने का आरोप है। तलाशी में 1.18 करोड़ रुपये (लगभग) नकद बरामद किए गए थे।