CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
15-Apr-2025 03:39 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एकसाथ पांच सुअरों की चोरी से हड़कंप मच गया है। सूअर के मालिक ने थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके चोरी सूअरों को जल्द से जल्द तलाश किया जाए। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस सूअरों की तलाश में गांव की खाक छान नही है। सूअरों की कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा का है, जहां के रहने वाले सोगारथ मल्लिक के पांच सूअर रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। सूअर के मालिक ने थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि उसके तीन बड़े और दो छोटे सूअर चोरी हो गए हैं, जिसकी कीमत दो लाख रुपए से अधिक है। उन्होंने केरमा गांव के पप्पू धनुकर और उसके साथियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्हों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी गैंग बनाकर गांव से पालतू जानवरों की चोरी करते हैं और उन्हें पटना ले जाकर बेंच देते हैं। केस दर्ज होने के बाद दारोहा कौशल किशोर सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।