ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया

Home / crime / ब्रजेश ठाकुर को तिहाड़ से मुजफ्फरपुर लाया जाएगा, न्यायिक रिमांड पर लिया जाएगा

ब्रजेश ठाकुर को तिहाड़ से मुजफ्फरपुर लाया जाएगा, न्यायिक रिमांड पर लिया जाएगा

12-Dec-2020 07:07 AM

PATNA : बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को दिल्ली के तिहाड़ जेल से मुजफ्फरपुर लाया जाएगा। तिहाड़ जेल में सजा काट रहे ब्रजेश ठाकुर को ट्रैक्टर होम कांड में न्यायिक रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को विशेष कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। विशेष कोर्ट ने बृजेश ठाकुर को रिमांड पर लेने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने का आदेश दिया है। 


इस मामले में विशेष लोक अभियोजक की जयमंगल प्रसाद ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक रिमांड के बाद ब्रजेश ठाकुर को शेल्टर होम कांड में अगली कार्यवाही के लिए रिमांड पर लिया जा रहा है। रिमांड के लिए विशेष कोर्ट से आग्रह किया गया था। महिला थाने की पुलिस ने अगस्त महीने में ही कोर्ट मेरी माइंड के लिए अर्जी दाखिल की थी। 


मुजफ्फरपुर के साहू रोड स्थित स्वाधार गृह से 11 महिला और 4 बच्चों के गायब होने के मामले में 30 जून 2018 को महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बालिका गृह कांड खुलासे के बाद अधिकारियों की टीम ने स्वाधार गृह का निरीक्षण किया था। इस दौरान महिला और बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया। इस मामले में ब्रजेश ठाकुर की करीबी और राजदार मधु को पहले ही रिमांड पर लिया जा चुका है। ब्रजेश ठाकुर मधु के साथ मिलकर इस स्वाधार गृह का संचालन करता था। इनके साथ अन्य आरोपों पर भी एफआईआर दर्ज की गई थी।