बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
02-Dec-2025 03:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के बोधगया में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया। होटल खर्च बढ़ाने की मांग को लेकर दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष पर हाथ उठाया। मारपीट में दुल्हन के कई रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस विवाद के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और बारात खाली हाथ लौट गई।
जानकारी के अनुसार, गयाजी जिले के अतरी थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव निवासी सुरेश प्रसाद की बेटी की शादी बोधगया के हथियार गांव निवासी महेंद्र प्रसाद के बेटे पवन कुमार से तय हुई थी। दुल्हन के पिता सुरेश प्रसाद ने बताया कि वे पहले से होटल में ठहरे हुए थे और लड़का पक्ष को उपहार स्वरूप 10 लाख रुपये दे चुके थे।
आरोप है कि फेरे होने से कुछ घंटे पहले ही लड़का पक्ष के लोग नशे की हालत में होटल खर्च के नाम पर 2 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की मांग करने लगे। विरोध करने पर पवन कुमार, उनके पिता महेंद्र प्रसाद और अन्य लोगों ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में नीलम देवी, शैलेश कुमार, सुमन कुमार, सुबोध कुमार, प्रमोद कुमार, राजू कुमार, अंकित कुमार और कमलेश कुमार सहित कई लोग घायल हुए।
घायलों का इलाज गयाजी के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। पीड़ित सुरेश प्रसाद ने इस घटना की लिखित शिकायत बोधगया थाने में दर्ज कराई है। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।