ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / बिहार: थाने से 500 मीटर की दूरी पर शख्स की चाकू से गोदकर...

बिहार: थाने से 500 मीटर की दूरी पर शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में हड़कंप

02-Jun-2023 11:02 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार में अपराध की घटना काम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. वही पुलिस के  कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर रहा है. ताजा मामला जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है. जहां थाने से महज 500 मीटर दूर एक युवक की हत्या चाकू से गोदकर कर हत्या कर दिया गया. 


बताया जा रहा है कि घटना सिकंदरा थाना के अचार्याडीह इलाके का है जहां हत्या के बाद युवक के शव को केदुआ आहार में फेंक दिया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वही इस घटना के बाद सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गए गई. मृतक युवक की पहचान पिता रामानंदन यादव का 28 वर्ष पुत्र सतेंद्र कुमार के रूप में हुई है. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों परिजनों ने  सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग को घंटो सड़क को जान रखा. 


मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के आचार्यडीह गांव निवासी रामनंदन यादव का 28 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार का अपराधियों ने शरीर पर अनेकों जगह धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया गया. बताया जाता है कि मृतक सत्येंद्र कुमार तीन भाईयों में सबसे छोटा था. बेंगलुरु में रहकर ठेकेदारी का काम करता था. 5 दिन पूर्व बेंगलुरु से अपने गांव आया था. मृतक के बहन अनिता कुमारी का आरोप है कि गांव में खेत बिक्री होने वाला था, जिसे मेरा भाई खरीदने वाला था. मेरे भाई की हत्या दुश्मनी में की गई है. इसे लेकर सिकंदरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है. 


सिकंदरा पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है. बताते चले की लगातार सिकंदरा थाना क्षेत्र मे अपराधिक घटना घट रही है. जो पुलिस के कार्य शैली पर सवाल उठा रही है साथ ही पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई है.