BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट
01-Feb-2026 05:05 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी ने एक बार फिर भयावह रूप दिखाया है। सोनहन थाना अंतर्गत बहुवन गांव के दो युवक अनिल कुमार राम और सुभाष तिवारी की डेड बॉडी आज सुबह धढनिया नहर के पास एक ऑटो में पड़ी मिली।
स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि रात भर गाड़ी घटनास्थल पर खड़ी रही। जांच में बॉडी के पास से हीरोइन का पुड़िया, सिरिंज और अन्य दवाइयां बरामद हुईं। दोनों के हाथों में इंजेक्शन के निशान मिले, जिससे प्रारंभिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है।
भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि एफएसएल टीम जांच में जुटी है। दोनों शवों को सदर अस्पताल भभुआ लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से इलाके में नशे के खिलाफ चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि युवा नशे की लत में डूबकर ऐसी हालत में पहुंच गए, जहां रात भर सहायता नहीं मिल सकी।
बता दें कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में हेरोइन, इंजेक्शन जैसी नशीली दवाओं का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है, जो युवाओं की जान ले रहा है। प्रशासन को सख्त कार्रवाई, जागरूकता अभियान और पुनर्वास केंद्रों की जरूरत है। यह घटना नशाखोरी के खिलाफ समाज और सरकार दोनों को चेतावनी है कि बिना समय रहते कदम नहीं उठाए तो और कितने परिवार बर्बाद होंगे।