ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 में गूंजा देसी दम: ‘Sarvam Edge’ करेगा बिना इंटरनेट के AI काम, गूगल Gemini और ChatGPT को टक्कर देने का बड़ा दावा Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Patna firing : पटना के बोरिंग रोड पर फायरिंग से दहशत, युवक को बदमाशों ने मारी तीन गोली; गंभीर रूप से घायल Bihar News: रक्सौल वासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा विधानसभा में उठा, BJP विधायक ने सरकार से की यह मांग... Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम

Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुन्ना भाई के सहारे पास किया एग्जाम; फिजिकल के दौरान खुल गई पोल

Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाकर लिखित परीक्षा पास करने वाले चार अभ्यर्थियों को पीईटी के दौरान बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया। पुलिस को संगठित गिरोह की संलिप्तता का संदेह है और जांच जारी है।

Bihar News

17-Feb-2026 11:46 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में एक बार फिर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सोमवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने लिखित परीक्षा में अपने स्थान पर डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा दिलाई थी।


लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद सभी अभ्यर्थी पीईटी में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन और दस्तावेजों की कड़ी जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई। फिंगरप्रिंट और फोटो मिलान के समय रिकॉर्ड में अंतर पाए जाने पर अधिकारियों को संदेह हुआ।


गिरफ्तार अभ्यर्थियों में गया निवासी राघव सिंह, छपरा निवासी प्रज्ञा कुमार राज, नालंदा निवासी आयरन राज और पटना निवासी राजीव कुमार शामिल हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, सभी आरोपियों ने लिखित परीक्षा के दौरान डमी कैंडिडेट के माध्यम से परीक्षा दिलाई और उच्च अंक प्राप्त किए। 


पूछताछ में विरोधाभास सामने आने के बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर विस्तृत जांच शुरू की, जिसमें फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। पुलिस को इस मामले में किसी संगठित गिरोह के शामिल होने का भी संदेह है। मामले की गहन जांच जारी है।