मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
03-Dec-2024 02:36 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में पैक्स चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर आपसी झड़प और मारपीट के मामले में पुलिस ने जिले के करपी थाना क्षेत्र के करवा गांव में छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
इस मामले में राजद के प्रदेश सचिव रामाशीष उर्फ रंजन यादव सहित उसके बेटे और भाई को भी अभियुक्त बनाने की बात सामने आ रही है। जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि देर रात पुलिस राजद कार्यकर्ता के घर छापेमारी करने गई। इस दौरान जमकर पुलिसिया दमन किया गया। पुलिस के द्वारा दरवाजा तोड़ कर परिवार वाले को मारपीट की गई। घर में रखे सामान तहस-नहस किया गया।
उन्होंने कहा कि जानबूझकर राजद कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस दमन कर रही है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई पुलिस के द्वारा प्रताड़ित किया गया। छापेमारी करने गई पुलिस के द्वारा महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। सांसद ने कहा कि पुलिसिया दमन राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ नहीं सकती है।
सांसद ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं की लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाएंगे साथ ही सांसद ने कहा पुलिस को किसी के इशारे पर काम नहीं करना चाहिए, सता बदलती रहती है। वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील ने बताया दो एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
फर्स्ट बिहार के लिए अरवल से मृत्युंजय की रिपोर्ट..