BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
09-Jun-2023 12:09 PM
By Tahsin Ali
PURNIA: बिहार में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला पूर्णिया जिले का है जहां एक मोटरसाइकिल सवार की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि रात के लगभग 2 बजे युवक बारात से लौट रहा था. लेकिन घर नही पहुंचा, और सुबह मौत कि खबर सामने आई.
यह घटना जिले के अकबरपुर ओपी क्षेत्र के बहादुर जमेहरा रोड के बीच का है. इस मामले में ग्रामीणों ने बताया रात्रि के करीब 1 बजे के समय गोली की आवाज सुनाई दी थी. सुबह जब ग्रामीण मॉर्निंग वाक के लिए निकले तो जानकारी मिली एक की हत्या हो गई है. अब सवाल उठता है 1 बजे रात्रि में हत्या होती है और प्रशासन 6:30 बजे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाती है या कहीं न कहीं प्रशासन की विफलता ही कही जा सकती है.
घटना को लेकर मृतक के पुत्र ने बताया बराती के लिए हम लोग पिपरा मुसहरी जा रहे थे. हम जब मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए पापा को बोले तो पापा के द्वारा कहा गया तुम स्कॉर्पियो से चले जाओ और पापा के साथ एक आदमी था जो शराब पीने के लिए जा रहा था. अभी जब हम लोग लौटे बराती से तो देखें पापा की हत्या हो गई है.
वहीं मृतक की पहचान सोनू मंडल के रूप में हुई है. मृतक के बारे में बताया गया कि यह शराब भी काफी पिता था. वहीं वृहस्पति वार की रात्रि दुर्गा पुर गांव से बाराती के लिए अकबरपुर ओपी क्षेत्र के पीपरा मुसहरी अनिरूद्ध महतो के यहां जा रहा था. जिस क्रम में रात्रि करीब एक बजे के आसपास अपराधियों ने बहदुरा जमेहरा रोड के बीच में आम बगीचे के पास गोली मारकर हत्या कर दिया है. अकबरपुर ओपी अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा जा रहा. प्रथम दृष्टया गोली मारकर ही हत्या हैं.