ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / crime / बिहार में जज भी सुरक्षित नहीं : एडीजे पर हमला, अपराधियों ने 3...

बिहार में जज भी सुरक्षित नहीं : एडीजे पर हमला, अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग की

18-Dec-2020 07:42 AM

NALANDA : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है इसका जीता जागता नमूना मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में देखने को मिला है.नालंदा के हिलसा कोर्ट में पदस्थापित एडीजे 01 जय किशोर दुबे के ऊपर हमला हुआ है. एडीजे जय किशोर दुबे पर आधा दर्जन अपराधियों ने हमला किया है. इस दौरान तीन राउंड फायरिंग भी की गई और इस हमले में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है.

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक हिलसा कोर्ट में पदस्थापित एडीजे जय किशोर दुबे जब कोर्ट से अपने आवास लौट रहे थे तो पहले से घात लगाकर बैठे आधा दर्जन अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया. उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया गया और हवाई फायरिंग भी की गई. इस हमले में एडीजे जय किशोर दुबे बाल-बाल बच गए. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया गया है. बिहार में इस तरह किसी जज के ऊपर हमले की यह बड़ी घटना है.

पिछले दिनों औरंगाबाद में भी एक जज के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी और उसके बाद अब मुख्यमंत्री के गृह जिले में जज के ऊपर हमले की घटना बिहार में कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है. नालंदा पुलिस इस घटना के बाद अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है, लेकिन अब तक किसी भी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है.