पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
02-Mar-2023 04:26 PM
By AKASH KUMAR
AURNGABAD: दहेज प्रताड़ना का केस वापस नही लेने पर पति द्वारा पत्नी को बेरहमी से पीटने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घायल पत्नी सायमा नाज औरंगाबाद शहर के वार्ड-16 पुरानी काजी मुहल्ला की निवासी है। उसने बताया कि पति के खिलाफ उसने केस किया था उसे वापस लेने को बोल रहा था. आए दिन धमकी देता था. एक दिन पति ने उसके साथ मारपीट की, शोर सुन जब मेरी बहन बचाने आई तो उसपर चाकू से हमला कर दिया.
पीड़िता ने बताया कि उसके पति महताब खान दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे है। प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने पिछले साल औरंगाबाद कोर्ट में नालिसी मुकदमा संख्या-576/22 दर्ज कराया था। इसी मुकदमें को वापस लेने के लिए वे आए दिन उसे धमकी देते रहते है। इधर तबीयत खराब होने पर वह पिछले तीन दिनों से औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती थी।
इसी दौरान जब वह अस्पताल के लैब से जांच रिपोर्ट लेकर वार्ड में लौट रही थी, तो पति उसका पीछा करते हुए वहां आ गया। वह मेरा गला दबाते हुए जमीन पर पटक कर उसे लात-घूसे से बुरी तरह पीटते हुए धमकी देने लगा कि मेरे उपर जो दहेज का केस किया है, उसे उठा लो नही तो तुम्हारे पूरे परिवार को जिंदा नहीं रहने देंगे। शोर सुनकर जब मेरी बहन मुझे बचाने के लिए दौड़कर आयी तो बहन रिजवाना खातून(32वर्ष) को अपने हाथ में लिए चाकू जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है।
पत्नी ने बताया कि टने के दौरान ही पति ने मेरे गले से सोने का चेन नोंच लिया जबकि वह बेरहमी से पिटाई के कारण वही पर बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। मारपीट से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कहा कि पहले से भी मेरा पति मुझपर केस उठाने के लिए दबाब बनाता रहा है और धमकी देता रहा है।