ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / crime / बिहार में डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, ऑपरेशन के दौरान पेट...

बिहार में डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ दिया था कपड़ा

09-May-2022 10:03 AM

By RATAN KUMAR

KATIHAR: बिहार के डिप्टी सीएम के गृह जिला में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े निजी नर्सिंग होम से बड़ा कारनामा सामने आया है। बारसोई अनुमंडल क्षेत्र के ग्वालटोली में संचालित निजी नर्सिंग के संचालक डॉ राजा आलम ने प्रसूता रिंकू के ऑपरेशन के बाद उसके शरीर में ही कपड़ा का टुकड़ा छोड़ दिया। महिला की तकलीफ बढ़ने के बाद जब पूर्णिया के चिकित्सकों के जांच किया तो डॉ राजा आलम की करतूत का फर्दाफ़ास हुआ।   


दरअसल, बीते महीने इसी अरसै क्लीनिक में एक गर्भवती महिला रिंकी खातून ने ऑपरेशन से नवजात बच्चे का जन्म दिया था। जिसके बाद उसे अपने घर पांचबाड़िया भेज दिया गया। काफी दिन बीतने के बाद भी महिला के पेट में लगातार दर्द रहता था। दर्द जब हद से ज्यादा बढ़ गया तो परिजनों ने उसे फिर ग्वालटोली चौक अरसै क्लीनिक लिए ले आए। जिसके बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। जिसके बाद संचालक डॉ.मोहम्मद राजा आलम ने महिला की हालत को देखते हुए पूर्णिया इलाज के लिए भेज दिया। जब पूर्णिया के चिकित्सक ने महिला की स्थिति देखकर उसका अल्ट्रासाउंड करवाया। और रिपोर्ट देखा तो चिकित्सक हैरान रह गए। 



वहीं, महिला की दुबारा ऑपरेशन की गई। जिसके बाद महिला के पेट से कपड़ा निकाला गया। लेकिन कुछ ही घंटे में महिला की मौत हो गई। इसी बिच एक हैरान करने वाली वीडियो और ऑडियो भी सामने आयी है। जिसमें अवैध नर्सिंग होम संचालक ने पूर्णिया के चिकित्सक को बोल रहे है कि पेट के अंदर से जो कपड़ा निकला है उसे बाहर फेंक दें। और मरीज के परिजनों को इसके बारे में न बताएं। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में आबादपुर थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर संचालक की नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। और संचालक की तलाश की जा रही है।