बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
26-Nov-2022 01:29 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : खबर बिहार के सहरसा जिले से है, जहां पति ने बैंक के लोन चुकाने के डर से अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर डाली। घटना जिले के जलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत पटबिंधा गांव का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां मृतिका का पोस्टमार्टम करवाया गया।
मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है, जो जलई ओपी क्षेत्र के पटबिंधा गांव की रहने वाली है। वहीं, उसका पति मुलायम यादव है। पति-पत्नी एक ही गांव का रहने वाला है। दोनों ने अपने ही गांव में लव मैरेज की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। पति बार-बार पैसे की डिमांड करता था, जिसको लेकर लक्ष्मी देवी ने अपनी मां से लोन दिलाने के लिए कहा, जिसके बाद मां ने बेटी लक्ष्मी देवी के नाम से बैंक से लोन दिला दिया। उसके बाद लोन का पैसा चुकाने को लेकर दोनो में विवाद हुआ।
इसी विवाद को लेकर पति मुलायम ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद मौके से फरार हो गया। वहीं, मृतका के चाचा ने बताया कि मेरी भतीजी अंतरजातीय प्रेम विवाह किया हुआ था। इस शादी को लेकर इनके घरवाले नाराज थे। इसके बावजूद दोनों ने शादी की और इनके तीन बच्चे भी हुए। फिर लोन चुकाने को लेकर विवाद हुआ और मुलायम ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर डाली। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।