कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
23-Jan-2025 07:05 PM
By Dhiraj Kumar Singh
jamui news: कोलकाता के एक ट्रक ड्राइवर को बिहार के जमुई जिले की रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों के बीच मोबाइल पर घंटों बातचीत भी होने लगी। प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी कोलकाता से ट्रेन पकड़कर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जमुई आया और आधी रात प्रेमिका के घर पहुंच गया। लेकिन तभी लड़की के परिजन और ग्रामीणों ने उसे देख लिया फिर क्या था युवक की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को फोन लगाया और इस बात की सूचना दी। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला जमुई के झाझा प्रखंड के बेलाटांड़ गांव का है जहां प्रेमिका से देर रात मिलने पहुंचे युवक की लड़की के घरवालों और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले युवक को किया गया। पिटाई से घायल युवक को अगले दिन गुरुवार की सुबह 10:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बुधवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे की है।
घायल युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के कुम्हेनी गांव निवासी शंभु यादव के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पवन कुमार कोलकाता में रहकर ट्रक चलाता है और वह एक साल से बेलाटांड़ की एक लड़की से प्रेम करता है। दोनों के बीच फोन पर बातें होती हैं। घायल पवन कुमार ने बताया कि लड़की मिलने के लिए उसे बुलाई थी। उसके बाद वह कोलकाता से लड़की के घर मिलने के लिए पहुंच था।
इसी दौरान दोनों के मिलने की जानकारी लड़की के परिवारवालों को हो गई। जिसके बाद उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी गई ।पवन ने मारपीट का आरोप चंदन सहित लड़की के परिवारवालों व अन्य अज्ञात पर लगाया है। पवन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।