ब्रेकिंग न्यूज़

पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

Home / crime / Bihar Crime News: जमीन विवाद में हैवानियत की हदें पार! एक-दूसरे पर पेट्रोल...

Bihar Crime News: जमीन विवाद में हैवानियत की हदें पार! एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में जमीन विवाद में दो पड़ोसियों ने एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गये हैं।

03-Apr-2025 10:20 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीन के विवाद में दो पड़ोसियों ने एक दूसरे पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया है। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना समस्तीपुर के चकमेहसी थानाक्षेत्र की है। खबरों के मुताबिक पड़ोसियों ने जमीनी विवाद में एक दूसरे पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर कर दिया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर है। पूरा मामला जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपूरवा वार्ड नंबर 15 की है। घटना में जख्मी हुए लोगों की पहचान गांव के ही विजय कुमार महतो और भज्जू पोद्दार के रूप में की गई है।


जख्मी विजय की मां ने बताया कि जमीन को लेकर पड़ोसी भज्जू पोद्दार से लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी बैठी, लेकिन समाधान नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह 6 बजे विजय घर से टहलने के लिए निकला, तभी भज्जू पोद्दार और उसकी पत्नी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर विजय को पकड़ लिया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया।


दूसरी तरफ  विजय पर भी आरोप है कि उसने भी पड़ोंसी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए PHC पहुंचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दरभंगा DMCH रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।