CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
13-Apr-2025 09:17 AM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: खबर सहरसा से है। जहां जिले में एक भुजा-चाउमीन बेचने वाले दुकानदार का अज्ञात अपराधियों ने सिर काट दिया और उसे लेकर फरार हो गए। परिवार वालों ने धड़ देखकर मृतक की पहचान की है। अज्ञात अपराधियों द्वारा घटना के बाद जिले की चार अलग-अलग थानों की पुलिस मृतक के सिर और इन अपराधियों को ढूढ़ने में जुटी हुई है। मृतक की पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा वार्ड नंबर 12 निवासी स्वर्गीय जगदीश साह के 40 वर्षीय पुत्र निर्मल साह के रूप में हुई है।
मृतक के बड़े बेटे रवि कुमार ने बताया कि उनके पिता हर रोज की तरह शनिवार के दिन दोपहर 3 से 4 बजे के बीच गोलमा थाना क्षेत्र के ही फॉरसाहा के समीप भुजा बचने के लिए गए हुए थे। रात 8 -9 बजे तक वह घर लौट आते थे। लेकिन रात 10:00 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच उनके मोबाईल पर फोन भी किया लेकिन वह उसे उठा नहीं रहे थे।
इसके बाद परिवार वालों द्वारा काफी चिंता के बाद उन्हें ढूंढने के लिए फॉरसाहा के समीप परिजन पहुंचे तो देखा कि सड़क किनारे उनके पिता का सर काटा हुआ शव पड़ा है और उनके कारोबार करने वाले ठेले को भी सड़क पर पलट दी गयी है। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी पहुंचे और मृतक के सर को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन मृतक का सिर कहीं नहीं मिला। रविवार को मृतक के धड़ को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।