पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं
04-Apr-2025 02:44 PM
By BADAL ROHAN
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ मरीन ड्राइव के जेपी पथ से गांधी मैदान जाने के क्रम में एक शख्स को सिर में गोली मार दी गई है. युवक अपनी स्कूटी पर सवार था, अपराधियों ने उसका पीछा किया और फिर मौका मिलते ही उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए. गोली लगते ही वह युवक वहीं गिर पड़ा.
इस घटना के बाद वहां के ही स्थानीय लोगों ने युवक को आनन फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान ही मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक़ इस युवक का नाम शाहनवाज बताया जाता है और वह खाजेकला थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह शुक्रवार को पटना सिटी स्थित सुल्तानगंज मस्जिद से जेपी पथ के जरिए गांधी मैदान की तरफ जा रहा था.
इसी दौरान अपराधियों ने उसे अपना शिकार बनाया. पुलिस फिलहाल PMCH में उसके पोस्ट मार्टम करवाने में जुटी है. घटनास्थल से पुलिस को तीन खोखे भी बरामद हुए हैं. साथ ही इस घटना के पीछे कौन से लोग शामिल थे, तथा उन्होंने ऐसा किस कारण से किया है.. इन सब का खुलासा जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया है. एक बात तो तय है कि प्रदेश में आजकल अपराधियों के हौसले बुलंद हो चले हैं और अब उन्हें प्रशासन का कोई खौफ नहीं रहा है.
आजकल हर रोज राज्य से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं और केवल यही नहीं इसके अलावा बलात्कार, मारपीट और लूटपाट की घटनाओं में भी भारी वृद्धि हुई है. देखना होगा कि इस मामले में पुलिस कितनी जल्दी अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब हो पाती है. जब तक पुलिस एसे अपराधियों के प्रति कड़ा रवैया नहीं अपनाती, ये लोग सुधरने वाले नहीं हैं.