ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Bihar Crime News: डायन बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या, पड़ोसियों ने लगाए थे...

Bihar Crime News: डायन बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या, पड़ोसियों ने लगाए थे गंभीर आरोप

Bihar Crime News: आज के समय में भी इतना अंधविश्वास हैरान कर देता है, लोगों की बेवकूफी के चक्कर में एक गरीब बुजुर्ग महिला की जान ले ली गई है.

11-Apr-2025 09:52 AM

By RANJAN

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, नौहट्टा थाना क्षेत्र के हुरमेंठा गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। बीमारी से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद मृतक बच्चे रंजन के परिजनों ने गांव के ही एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला किस्मतिया देवी पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी है। 


बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला पर कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया। बुजुर्ग महिला की पिटाई तब तक की गई जब तक वह मर नहीं गई। बता दें कि दोनों उरांव आदिवासी परिवार हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुरमेठा के उपेंद्र उरांव का 8 साल का बेटे रंजन की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। लेकिन अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 


बालक रंजन की मौत के बाद उसके परिजनो ने अपने घर के ही बगल की हरिवंश उरांव की 60 वर्षीय पत्नी किस्मतिया देवी पर डायन-बिसाही का आरोप लगा दिया।  मृतक रंजन के शव को लेकर लोग किस्मतिया देवी के घर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि मृतक रंजन की मां प्रमिला देवी ने ही बुजुर्ग महिला किस्मतिया देवी पर हमला कर दिया। 


पहले तो ईट, पत्थर, डंडा आदि से हमला किया गया, बाद में धारदार हथियार से भी हमला कर किस्मतिया देवी को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि यह इलाका पर्वतीय है। जनजातीय लोग इस इलाके में रहते हैं। जहां आज भी अंधविश्वास का बड़ा बोलबाला है। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तथा 8 वर्षीय बालक रंजन एवं 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला किस्मतिया देवी दोनों के शवों को कब्जे में लिया एवं पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाई है। पुलिस पूरे घटना की बारीकी से जांच कर रही है।