ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar Crime News: बेखौफ अपराधियों ने बुजुर्ग को मारी गोली, मामला जानने के...

Bihar Crime News: बेखौफ अपराधियों ने बुजुर्ग को मारी गोली, मामला जानने के बाद पुलिस का भी चकराया दिमाग

Bihar Crime News: इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप तो मचाकर रख ही दिया है मगर साथ ही पुलिस को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा. बुजुर्ग की जीवन और मृत्यु के बीच लड़ाई जारी.

14-Apr-2025 12:01 PM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली लगने से घायल बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल वार्ड-2 की है। घायल बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान साहेबपुर कमाल वार्ड-2 के रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध कृष्णदेव साह के रूप में की गई है। 


इस घटना के संबंध में घायल कृष्णदेव साह ने बताया है कि वह अपने घर के बरामदा पर सोया हुआ था। तभी अज्ञात अपराधी आया और गोली मारकर फरार हो गया है। गोली की आवाज सुनकर परिवार दौड़ते हुए बरामदा पर आए, देखा कि गोली लगी है। जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि कृष्णदेव साह को गोली लगने से शरीर से काफी मात्रा में खून निकल रहा था। 


आनन-फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में कृष्ण देव साह इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कृष्णदेव साह को किस वजह से अपराधी ने गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।