CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
12-Apr-2025 07:00 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भगवान भी सुरक्षित नहीं है। दरअसल, शुक्रवार यानि 11 अप्रैल को देर रात गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित एक मंदिर से हनुमान जी की प्रतिमा चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि इस प्रतिमा को असामाजिक तत्व मंदिर से उठाकर ले गए है। वहीं, बदमाशों ने चोरी के दौरान मंदिर के पास ही लगे पुआल के ढेर में आग लगा दी।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया है कि बदमाशों ने दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग भी की है। वहीं, मौके पर दो फायर कारतूस तथा तीन जिंदा कारतूस पुलिस की ओर से बरामद किए जाने की बात ग्रामीणों ने बताई है। पुलिस का कहना है कि यह घटना का कारण इस जमीन से जुड़ा दो पक्षों के बीच का विवाद है। पुलिस फायरिंग तथा कारतूस बरामद होने के बारे में बताने से बच रही है।
सूचना के मुताबिक, शाहपुर गांव में सड़क के किनारे एक सरकारी जमीन पर ग्रामीणों ने जन सहयोग से मंदिर का निर्माण किया है। पिछले वर्ष 14 सितंबर को यहां हुए भव्य आयोजन के साथ हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। गांव का एक पक्ष उक्त सरकारी भूमि पर मंदिर निर्माण से खुश नहीं था। वहीं, शुक्रवार की रात करीब 1:00 बजे चार से पांच बदमाशों ने पहुंचकर मंदिर के अंदर से प्रतिमा निकाल कर फरार हो गए। साथ ही पुआल के देर में फायरिंग कर आग लगा दिए।
जानकारी मिलने पर गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन शुरू की। घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश तथा तनाव का माहौल बना हुआ है। मंदिर की पुजारी वीरेंद्र भगत समेत गांव की डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने इस संबंध में लिखित आवेदन गोपालपुर थाने को दिया है। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि वहां कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। जिसको लेकर न्यायालय से अतिक्रमण हटाने का आदेश भी हो चुका है। इस कारण विवाद उत्पन्न हुआ।
गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार की देर रात मंदिर से मूर्ति चोरी करने और आगजनी के बाद फायरिंग मामले में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पर पहुंची थी। आवश्यक जांच पड़ताल के बाद पुलिस वापस लौट गई। पुलिस बल की तैनाती नहीं होने से गांव में कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना बनी हुई है।