CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
13-Apr-2025 12:18 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है, जहाँ एक लड़के का अपहरण कर लिया गया है और अपराधियों द्वारा 10 लाख की फिरौती की मांग की गई है. साथ ही यह धमकी भी दी गई है कि अगर पैसे नहीं मिले या किसी को इस बारे में बताया तो बच्चे की जान से हाथ धो बैठोगी. इस मामले ने परिवार में हड़कंप मचा दिया है.
यह घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर की है. यहां के मटिरिया स्कूल से 15 वर्षीय इम्तेयाज अली अपनी टीसी लेने आए थे. वह मलदहिया पोखरिया के वार्ड नंबर 14 के निवासी थे. यह घटना शनिवार सुबह 10:30 बजे की बताई जाती है. अपराधियों ने अपहरण के बाद छात्र की माँ को मैसेज भेजा और फिरौती की मांग की. माँ ने बताया है कि करीब 9:30 बजे उनका बेटा घर से निकला था और आखिरी बात 1 घंटे बाद हुई थी जब लड़के ने बताया कि वह टीसी लेने स्कूल आया है.
परिवार के लोग इस घटना के बाद से दशहत में हैं और अपने लाडले को लेकर बेहद चिंतित भी. इस बारे में लड़के की माँ मिसरुन खातून ने पुलिस में आवेदन दिया है और अपने बेटे को सफलतापूर्वक वापस लाने की गुहार लगाईं है. माँ के मुताबिक़ शनिवार को लगभग ढाई बजे उनके फोन पर अपराधियों का मैसेज आया था जिसके बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
अपराधियों ने मैसेज में धमकी देते हुए यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी भी तरह की कोई होशियारी दिखाई तो अपने बेटे को अंतिम बार देखोगी. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और परिजनों को यह आश्वासन दिया गया है कि लड़के की बरामदगी जल्द से जल्द हो जाएगी. देखना दिलचस्प होगा कि इस घटना में आगे की चुनौती से प्रशासन कैसे निपटती है.