बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
22-Apr-2025 05:38 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आ रही है. जहाँ एक निर्दयी पति ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है. यह घटना जब हुई उस समय इन दोनों का मासूम बेटा भी घर में ही मौजूद था. इस घटना को अंजाम देने के बाद पति बादल पास के ही मकई खेत में जाकर छिप गया. सुबह जब आसपास के लोगों ने पत्नी को खून से लथपथ पड़ हुआ देखा तो इस बारे में इन लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई.
केवल यही नहीं, गांव के ही लोगों ने उक्त आरोपी को खेत से पकड़कर पुलिस के हवाले किया. स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी दी है कि इन दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे. मृत युवती के पति को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गांव के ही किसी युवक के साथ चल रहा है. जिसकी वजह से दोनों के बीच रोज विवाद होना आम बात थी.
मृत युवती की पहचान अंजलि कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद युवती के मायके वालों ने बादल के ऊपर केस दर्ज कराया है. उन्होंने बदल पर यह आरोप लगाया है कि वह अक्सर उनकी बेटी के साथ बिना बात के मारपीट किया करता था. आए दिन अंजलि को प्रताड़ित करना बादल के लिए मामूली बात थी. कई दफे तो उसने शराब के नशे में भी युवती के साथ जमकर मारपीट की है.
इस बात की पुष्टि गांव के कुछ लोगों ने भी की है. पुलिस ने बादल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस मामले में एसडीओ अविनाश कुमार ने जानकारी दी है कि आरोपी पर केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में पुलिस अंजलि के कॉल डिटेल्स के साथ साथ घर की भी तलाशी ले रही है. पूछताछ में आरोपी बदल ने यह कबूल किया है कि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि किसी युवक के साथ उसका अफेयर चल रहा है. बता दें कि इन दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी.