ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar Crime New :फोन कॉल बना जानलेवा! महिला ने बुलाया और पति ने...

Bihar Crime New :फोन कॉल बना जानलेवा! महिला ने बुलाया और पति ने कर दिया खून-खराबा

Bihar crime News: बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कमाल पकड़ी गांव से एक सनसनीखेज़ मामला निकलकर सामने आया हैजहां एक युवक को प्रेम प्रसंग के शक में हत्या करने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह जान बचाकर भाग निकला |

11-Apr-2025 04:36 PM

By First Bihar

Bihar Crime New : बिहार के मोतिहारी जिले में एक युवक की हत्या की कोशिश की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक किसी तरह जान बचाकर हमलावरों के चंगुल से निकल भागा और उसे मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।


घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। रोहित ने बताया कि वह कमाल पकड़ी गांव निवासी बलविंदर गुप्ता के घर उनके तीन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। इसी दौरान बलविंदर की पत्नी से उसकी बातचीत मोबाइल फोन पर होने लगी। जब इस बात की भनक बलविंदर को लगी, तो रोहित ने दो महीने पहले ट्यूशन जाना बंद कर दिया। लेकिन महिला लगातार फोन कर उसे दोबारा आने का आग्रह करती रही। बीती रात भी महिला ने फोन कर कहा, “आ जाइए, बच्चों को पढ़ाना है।” महिला की बातों पर भरोसा कर रोहित उसके घर पहुंचा।


जैसे ही वह घर के अंदर गया, बलविंदर और उसकी पत्नी ने उसे एक कमरे में बंद कर तलवार से हमला कर दिया। हमले में रोहित के गले और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। किसी तरह साहस दिखाते हुए उसने हमलावरों से तलवार छीनी और वहां से भाग निकला। इसके बाद उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिन्होंने उसे तुरंत मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।


ट्यूशन से शुरू हुई बात, हिंसा में बदली

रोहित ने बताया कि सात महीने पहले बलविंदर की पत्नी से उसकी मुलाकात जितपुर आश्रम नारायणपुर स्कूल में हुई थी, जहां से उसने अपनी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने के लिए कहा था। इसके बाद रोहित उनके घर जाकर तीनों बच्चों को पढ़ाने लगा। धीरे-धीरे महिला से बातचीत बढ़ी और फोन पर संपर्क भी होने लगा। लेकिन जब इसकी जानकारी बलविंदर को हुई, तो मामला बिगड़ गया।


पुलिस ने कहा – आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

इस मामले में केसरिया थाना के थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना मिली है। फिलहाल घायल युवक का इलाज मोतिहारी में चल रहा है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।