पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
15-Apr-2025 02:56 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में एक लड़की की लाश मिलने हडकंप मच गया। दरअसल, फतुहा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बिट्टू फिल्म्स स्टूडियों में बीते दिन देर शाम 20 साल की इस लड़की की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि एक स्टूडियो में लड़की की लाश मिली है। इस मामले में परिजनों ने स्टूडियो संचालक पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं, मृतक लड़की के मौसा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो बिट्टू मिक्सिंग लैब में काम करती थी। उस दिन भी वो काम करने गई थी, लेकिन शाम पांच बजे हमें सूचना मिली इसके बाद हम लोग वहां पहुंचे।
उन्होंने आगे बताया कि हमलोगों को पता चला कि बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार किया है, और उसकी हत्या करने की शंका जताई जा रही है। आगे कहा कि हमें कानून पर पूरा भरोसा है और मेरी बच्ची के साथ न्याय होना चाहिए। परिजनों के मुताबिक, लड़की वहां 6-7 महीने से काम कर रही थी। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि संचालक और उसके साथी हत्या में शामिल हैं। परिजनों का यह भी कहना है कि बच्ची के साथ गलत करने की कोशिश की गई है और जब उसने इसका विरोध किया तो सबूत मिटाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, लड़की हत्या गला दबा कर की गई है। वहीं, एसडीपीओ (1), निखिल कुमार ने कहा कि फतुहा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में स्थित बिट्टू स्टूडियो में लड़की का शव मिला है। यह मामला हत्या का लगता है। एफएसएल की टीम ने भी जांच-पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस लैब के संचालक फरार हैं लेकिन इसमें जांच की प्रक्रिया जारी है। पुलिस संचालक की खोजबीन कर रही है।