बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
13-Apr-2025 07:32 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मुजफ्फरपुर पुलिस ने IPL मैच में ड्रीम 11 ऐप के माध्यम से पैसा जिताने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह को दबोच लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरोह के कुछ बदमास फरार हो गए है, जिसके तलास के लिए छापेमारी कर रही है।
बता दें कि पुलिस ने ATM, मोबाइल, नगदी समेत कई सामान बरामद किया है। मामला जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं, साइबर थाना की पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि लोगों को आईपीएल मैच में पैसा जितवाने के नाम पर ठगी किया जा रहा है। पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी हुई थी। तभी साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार को एक मोबाइल नंबर हाथ लगा, और डीआईओ के मदद से उस नंबर का डिटेल और लोकेशन निकलवाया गया।
मोबाइल का लोकेशन जिले के काजीमोहम्मदपुर थान क्षेत्र के रसूलपुरजलनी का निकला। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित किया। जानकारी के अनुसार, गठित टीम मौके पर पहुंची। वहां सीता देवी का दो मंजिला मकान में पुलिस घर के अंदर प्रवेश की। वहा एक कमरा में चार लड़का मौजूद थे, जिसके बाद पुलिस चारों के फोन चेक किया। जिस दौरान उक्त नंबर मौके पर मौजूद ब्रजेश कुमार के मोबाइल में लगा हुआ था। साथ ही पुलिस के पूछताछ के दौरान चारों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
पुलिस के सख्ती से पूछने पर ब्रजेश ने बताया कि हमलोग मिलकर फ्रॉड का काम करते हैं। अभी आईपीएल के सीजन में DREAM 11 ऐप के माध्यम से कई लोग पैसा लगाते हैं। लेकिन वो जीत नहीं पाते हैं। हमलोग वैसे लोगों को टारगेट करते हैं। उनको बोलते हैं कि आप हमलोग को पैसा दीजिए। हम आपको करोड़पति बना देंगे। हमलोग सिर्फ वादा करते हैं। कभी पैसा वापस नहीं करते हैं।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सिवान जिले के आलोक कुमार (28), गोपालगंज जिले के संदीप कुमार (22) और ब्रजेश कुमार (21) के रूप में हुई है। मुख्य प्रिंस कुमार मौके से फरार हो गया। बता दें कि प्रिंस भी गोपालगंज का निवासी है, जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वो लोग टेलीग्राम ऐप के माध्यम से लोगो को ग्रुप में जोड़ते थे। पहले उनके मेंबरशिप के नाम पर पैसा वसूलते थे। उसके बाद उनको लालच दिया जाता था कि आप हमलोग को पैसा दीजिए। हम आपको करोड़पति बना देंगे। ऐसे करके लोगो से चार पांच बार ठगी करते थे। जब लोग पैसा देने से इनकार कर देते थे, तो उनलोगों को हमलोग ब्लॉक कर देते थे। पूरे मामले की जांच कर रही है।