मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Mar-2025 11:50 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सहरसा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मुर्गी के बच्चे को लेकर हुई झड़प में भाई ने भाई को मौत के घाट उतार दिया है। घटना है सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के वार्ड सात में मुर्गी के बच्चे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 35 वर्षीय चंदन कुमार को उसके चचेरे भाई राजा सादा ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, राजा सादा मुर्गी का बच्चा खरीदकर लाया था और उसे लेकर मृतक चंदन कुमार के घर पहुंचा। इस पर चंदन ने सवाल किया कि जब घर में मुर्गी पालन नहीं किया जाता, तो मुर्गी का बच्चा क्यों लाया गया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर राजा ने पास में रखे चाकू से चंदन पर हमला कर दिया। परिजनों ने तुरंत घायल चंदन को इलाज के लिए पतरघट पीएचसी पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई।
मृतक चंदन कुमार शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों ने बताया कि हाल ही में, 12 तारीख को राजा की बहन की शादी में पूरा परिवार एक साथ था और सबने मिलकर शादी संपन्न कराई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद ऐसा भयानक हादसा हो जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।