ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में जालसाजों का बड़ा कारनामा, खोल दिया रेलवे का...

Bihar Crime News: बिहार में जालसाजों का बड़ा कारनामा, खोल दिया रेलवे का फर्जी ट्रेनिंग सेंटर; दो सौ करोड़ का ट्रांजेक्शन

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में आरपीएफ के फर्जी ट्रेनिंग सेंटर मामले में एक निजी बैंक के मैनेजर की लापरवाही सामने आई है, जिसने बिना वेरिफिकेशन के फर्जी कंपनी का खाता खोल दिया.

14-Apr-2025 04:20 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: आएदिन फ्रॉड का मामला सामने आ रहा है। ऐसी ही एक खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आई है। दरअसल, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के फर्जी ट्रेनिंग सेंटर मामले में मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी बैंक के एक ब्रांच मैनेजर फ्रॉड मामले से जुड़ गए है। बता दें कि उन्होंने बिना वेरिफिकेशन के ही कागज पर चल रही कंपनी का चालू खाता खोल दिया, लेकिन मामला तब बढ़ा, जब इससे 200 करोड़ से अधिक का भुगतान फर्जी ट्रेनिंग सेंटर के अभ्यर्थियों को किया गया।


वहीं, इस मामले का खुलासा वाणिज्यकर विभाग की रिपोर्ट से हुआ है। खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है वहीं बैंक मैनेजर की कभी भी गिरप्तारी हो सकती है। मामले की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू खाता खोलने के लिए जो कागजात प्रस्तुत किए गए थे, वह भी फर्जी निकले है। जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट के बाद अब सोनपुर रेल पुलिस कभी भी बैंक मैनेजर को गिफ्तार कर सकती है। फिलहाल, गिरफ्तारी को लेकर वरिष्ट पुलिस पदाधिकारी के आदेश का इंतजार है। 


बता दें कि सोनपुर रेल थाना के थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही बताया है कि इस मामले में तेजी से जांच का काम चल रहा है। ताकि मालूम हो कि, दिसंबर 2024 में मोतिहारी के भटहां में आरपीएफ के फर्जी प्रशिक्षण सेंटर का खुलासा हुआ था। इस मामले में मोतिहारी के दीपक कुमार सहित 10 की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार लोगों  से पूछताछ भी हुई है, जिसमें पुलिस को कई महत्त्वपूर्ण जानकारी भी मिली है। वहीं, सूचना से आधार पर गोरखपुर से दो आरोपियों को सोनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


इस कांड में फर्जी कंपनी के नाम पर पैसा मंगाकर वेतन भी दिया गया है। वेतन देने के लिए मुजफ्फरपुर के बनारस बैंक चौक के राजेंद्र तिवारी ने एक ट्रेजरी आरओ नामक कंपनी के नाम पर निजी बैंक में खाता खोला था। बैंक मैनेजर की इस खाता के संचालन में लापरवाही सामने आई है। कागजातों की गहनता से जांच किए बगैर उन्होंने खाता खोल दिया। इस मामले में बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच के अनुसार कभी भी बैंक मैनेजर गिरफ्तार किए जा सकते है।  घटना की सुचना बैंक के वरिष्ट अधिकारी को भी दिया जा चूका है।