ब्रेकिंग न्यूज़

पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

Home / crime / Bihar Crime : लूट के लिए अब नए तरीके अपना रहे शातिर अपराधी,...

Bihar Crime : लूट के लिए अब नए तरीके अपना रहे शातिर अपराधी, इस जिले में एक ही तरीके से हुए 10 कांड, पुलिस महकमे में हड़कंप

Bihar Crime : ये अपराधी लगभग एक ही जगह पर इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. हथियार के दम पर ये 7-8 बदमाश अब तक कई निर्दोषों को बेरहमी से अपना शिकार बना चुके हैं.

01-Apr-2025 12:08 PM

By First Bihar

Bihar Crime : बिहार पुलिस जैसे ही अपराधियों के अपराध करने के एक तरीके को डिकोड करती है, अपराधी बिना समय गवाए दूसरा तरीका ढूंढ लेते हैं. ताजा घटना मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. जहाँ पहले तो ऑनलाइन ऑर्डर किया जाता है, फिर जब डिलीवरी बॉय सामान पहुंचाने आते हैं, उनसे हथियार के बल पर बदमाश बाइक, फोन इत्यादि छीन लेते हैं. कई मामलों में ये उन्हें अधमरा तक कर देते हैं. इस जिले से अब तक ऐसी 10 घटनाएं सामने आई हैं. जिसने पुलिस महकमे में अब खलबली मचाकर रख दी है.


बताते चलें कि इनमें से ज्यादातर वारदात अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर कब्रिस्तान के पास ही अंजाम दी गई हैं. रविवार को भी 2 डिलीवरी बॉय के साथ लूटपाट की घटना हुई है. इन्हें रात के करीब 10 बजे अपराधियों ने अपना निशाना बनाया. कब्रिस्तान से करीब 100 मीटर दूर ये दोनों पिज़्ज़ा की डिलीवरी देने गए थे. दोनों के साथ यहां मारपीट की गई और हथियार के दम पर उन्हें लूटा गया.


जिसके बाद दोनों अहियापुर थाने पहुंचे और FIR दर्ज करवाने के लिए आवेदन दिया. इनमें से एक डिलीवरी बॉय वैशाली का भगवानपुर निवासी अनिल कुमार है. इसने बताया कि कैसे उसने जब ग्राहक को फोन किया और बताया कि वह सामान लेकर पहुंच गया है तो वहां लगभग सात-आठ की संख्या में बदमाश पहुंचे और गाली गलौच करते हुए बाइक की चाभी निकाल ली और पिस्टल सटाकर बाइक, फोन समेत 5 हजार रुपए भी लूट लिए. जिसके बाद वह किसी तरह वहाँ से अपनी जान बचाकर भागा.


दूसरा डिलीवरी बॉय सुधांशु कुमार ने जो शिकायत दर्ज कराई उसमें भी कहानी बिल्कुल एक जैसी ही है. सुधांशु ने यह भी बताया है कि जिस फोन से ऑनलाइन ऑर्डर दिया गया था वह भी किसी व्यक्ति से दादर पुल के पास छीनी गई थी. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. थानेदार रोहन कुमार ने बताया है कि इस मामले में आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और छीने गए फोन की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है. इस तरह की घटनाएं इलाके में लगातार हो रही हैं. जिससे डर का माहौल है. साथ ही पुलिस के भी होश इन घटनाओं ने उड़ा दिए हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में पुलिस इन अपराधियों को कितनी जल्दी अपनी गिरफ्त में ले पाने में कामयाब होती है.