पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं
04-Apr-2025 10:18 AM
By First Bihar
Bihar Crime: बिहार के मधुबनी जिले में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को एक बार फिर से खुली चुनौती दे दी है। सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र का ग्रामीण इलाका दहल उठा। यहां नजीरपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को बुरी तरह से पीटा है, इस दौरान युवक के हाथ पैर तोड़े और उसे मरणासन्न अवस्था में खेत में फेंक दिया.
केवल इतने से ही अपराधी नहीं माने और उस युवक पर कई राउंड गोलियां भी बरसा दी. घटना की सूचना पर रहिका थाना की पुलिस भी वहां पहुंची और इधर लड़के के परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है. प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. इस युवक की स्थिति फिलहाल बेहद नाजुक बताई जाती है.
बताते चलें कि घायल युवक की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर मारर गांव निवासी स्वर्गीय प्रेम चौधरी के पुत्र 23 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में की गई है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है.
इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है, आए दिन अपराधियों के द्वारा रहिका थाना क्षेत्र में कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जाता ही रहता है. इस वजह से इलाके के लोग दहशत में रहने को मजबूर हैं.