ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar Crime News: युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका, आक्रोशित...

Bihar Crime News: युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका, आक्रोशित परिजनों का हंगामा जारी

Bihar Crime News: इस हत्या ने इलाके में सनसनी मचाकर रख दी है। बताया जा रहा है कि पहले किसी ने पंडा को मारा और फिर उसके शव को जंगल में फेंक आया।

09-Apr-2025 11:18 AM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar Crime News: जमुई से बड़ी खबर की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि सिकंदरा प्रखंड के पाठकचक जंगल के जीरो फॉल के समीप एक युवक की लाश मिली है। मृतक युवक की पहचान मुकेश पंडा, पिता सत्यनारायण पंडा के रूप में की गई है। परिजन हत्या कर लाश को जंगल में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।


मृतक युवक के बारे में परिजनों ने बताया कि कल 2 बजे से ही मुकेश घर से बाहर निकला था। जिसके बाद वापस नहीं आया। फिर सुबह खबर मिली कि उसकी लाश पाठकचक के जंगल में फेंकी हुआ है। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत सिकंदरा पुलिस को दी। सूचना के उपरांत सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है। 


फिलहाल मृतक के परिजन और ग्रामीणों द्वारा मृतक के शव को सड़क पर रखकर जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया है। जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने घटना के आलोक में बताया कि मृतक युवक की पहचान हो गई है। FSL द्वारा भी मौके से सबूत इकट्ठे किए गए है। मामले की जांच कर विधिसम्मत कारवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन इसे हत्या करार दे रहे है और आक्रोशित होकर खबर लिखने तक सड़क जाम पर अड़े हुए है।